[post-views]

बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी : मनीष यादव

43

भाजपा हरियाणा के कार्यसमिति सदस्य एवं गत विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर से पार्टी प्रत्याशी मनीष यादव ने बुधवार को गुरुग्राम के सैक्टर 37 ए स्थित गैलेक्सी गार्डन में आयोजित बादशाहपुर के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की असल पूंजी हैं। उल्लेखनीय है कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए-2 पदाधिकारियों को मिलाकर ही त्रिदेव का गठन किया गया है । मनीष यादव ने कहा कि आज केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और समर्पण की ही देन है । मनीष यादव ने कहा कि यही कारण है कि विकास की राजनीति को अपना कर्म मानकर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी ने आमजन में विकास की नई उम्मीद की चेतना पैदा कर दी है ।

 मनीष यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिसका लाभ देश और राज्य की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है की समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं । उन्होंने कहा कि सत्ता की राह बूथ से निकलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा में लगा हुआ है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, मीडिया पैनलिस्ट शैलेंद्र पाण्डेय, जिला विस्तारक सुनील मेहता, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments are closed.