[post-views]

सम्पति कर बकाया के चलते 5 प्रॉपर्टी मालिको की संपत्ति सील

66

: नगर निगम द्वारा समय समय पर छूट के बावजूद प्रॉपर्टी मालिको द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं करने के बावजूद सालों से बकाया सम्पति कर वाले उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए स्पेज प्लेटिनम टॉवर मालिबू टाउन सोहना रोड गुरुग्राम की 5 सम्पतियों को सील करते हुए नोटिस चस्पा किये गये। टैक्सेशन ऑफिसर समीर के निर्दश पर यह कार्यवाही की गई। डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर नगर निगम द्वारा लगातार यह कार्रवाई जारी है। स्पेज प्लेटिनम टॉवर के 5 मालिकों पर 15 लाख 8 हजार के करीब प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर संपत्ति सील की गई है। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है। टैक्सेशन ऑफिसर समीर का कहना है कि जिन भी उपभोक्ताओं का बकाया सम्पति कर चल रहा है वह अपने सम्पति कर की जल्द से जल्द अदायगी कर दे अन्यथा उनकी सम्पति सील करने का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया जाएगा, यदि किसी की प्रोपर्टी का टेक्स गलत या कोई आपति है तो वह कार्यालय आकर अपनी आपति दर्ज कराते हुए उसे ठीक करा सकता है, समय अवधि निकलने पर टेक्स अदायगी नही करने पर प्रोपर्टी नियमनुसार सील कर दी जायेगी।

Comments are closed.