[post-views]

कार्यकर्ताओं का सही प्रशिक्षण से ही पार्टी आगे बढ़ती है : कमल यादव

37

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग ज़िला चरखी दादरी समापन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर व्याख्यान दिया और कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें प्रशिक्षण वर्ग की विशेष भूमिका रहती है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना यह पार्टी की नैतिक जवाबदारी होती है। यदि कार्यकर्ताओं का सही प्रशिक्षित हो जाए तो वह पार्टी आगे बढ़ती है एवं राष्ट्र आगे बढ़ता है। प्रशिक्षण सैनिक के रूप में होता है।

 भाजपा एवं हमारा दायित्व के विषय पर बोलते हुए कमल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से हमें पार्टी में कार्य करने का अवसर मिलता है। हमारी परंपरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा है। हमारा शीर्ष नेतृत्व जो तय करता है हमें वही करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं के भ्रम को दूर करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं। जो नए कार्यकर्ता आते हैं उन्हें बैठने, अनुशासन, भाजपा की विचारधारा एवं रीति- नीति के बारे में बताया जाता है। सामूहिक रूप से बैठने से कई भ्रम दूर होते हैं। भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा के विषय पर व्याख्यान करते हुए कहा कि भाजपा रतन रूपी कार्यकर्ता को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग किए जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नारा दिया था। मनुष्य का सुख, आवश्यकता, आहार, विचार, संस्कार एवं संस्कृति को लेकर एकात्म मानववाद का विचार किया। हम राष्ट्र के सांस्कृतिक वाद को चलाने वाले कार्यकर्ता हैं।

Comments are closed.