[post-views]

मांसपेशियों का दर्द शरीर के रक्तलसंचार को बिगाड़ सकता है : डॉ. अंकित

44

बादशाहपुर, 5 फरवरी (अजय) : मसल्स पेन के माइने कई तरह से लोगों में देखे जाते है, बहुत से लोग शरीर में दर्द होने पर इसे बाय का दर्द बताते हुए नीम हकीम के झांसे में आकर खुद की सेहत से और खिलवाड़ करते है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत से जुड़े मामलों में बड़ी एतिहात बरतने की जरुरत है। जिसके लिए लोगों को मसल्स पेन होने पर डॉक्टर के परामर्श लेनी चाहिए, उक्त बातें बादशाहपुर स्थित स्पर्श अस्पताल के डॉक्टर अंकीत भारतीय ने मरीजों की जांच के दौरान कही।

डॉ. अंकित कहते है कि दिनभर की भागदौड़ और थकान के कारण कई बार मसल्स पेन होने लगता है। लेकिन अगर यह प्रॉब्लम लंबे समय तक बनी रहे तो यह किसी हैल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टरी ट्रीटमेंट लेना चाहिए। मसल्स पेन के 7 संकेतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बॉडी में तीन तरह की मसल्स पाई जाती हैं। स्केलेटल मसल्स, कार्डियक मसल्स और स्मूथ मसल्स। ये मसल्स बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में होती हैं। जैसे स्केलेटल मसल्स हड्डियों से जुड़ी होती है। कार्डियक मसल्स हार्ट की दीवारों पर पाई जाती हैं और स्मूथ मसल्स बॉडी के ऑर्गन्स जैसे स्टमक, यूटेरस और ब्लैडर में पाई जाती है।

उन्होंने बताया कि मसल्स पेन बॉडी के ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत हो सकता है, मलेरिया का वायरस भी आने से मसल्स पेन हो सकता है इससे मसल्स में खिचाव भी हो सकता है। डायबटीज के कारण भी कई बार शरीर में मसल्स पेन बढ़ने के चांस ज्यादा बढ़ जाते है। अक्सर गठिया के कारण भी शरीर में मसल्स पेन के कारण बढ़ते है जिसके लिए एतिहात बरने की जरूरत होती है।

फोटो : डॉ. अंकित भारतीय

Comments are closed.