[post-views]

वार्ड 32 सोसाइटी के लोगों की समस्याओं का तुरंत किया समाधान : अनिल

44

बादशाहपुर, 5 फरवरी (अजय) : नगर निगम वार्ड 32 से पार्षद आरती यादव के क्षेत्र में लोगों को समस्याओं को बताने के लिए पार्षद कार्यालय आने की आवश्यकता नही है, पार्षद सहित उनका पूरा परिवार क्षेत्र में लोगों के बिच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते है और उन पर प्रभारी रूप से समस्याओं का समाधान भी कराने का कार्य करते है। जिसके लिए स्थानीय लोग पार्षद आरती राव का आभार भी व्यक्त करते है। गत दिवस भी सुबह से ही साउथ सिटी-1 में निवासियो के बीच पार्षद पति अनिल यादव लोगो के साथ रहे, जिसमें एन ब्लॉक, डी-ब्लॉक, जी-ब्लॉक, ए-ब्लॉक के निवासियों से मिले। सभी से वहां की छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में जानकर उनकी समस्याओं का हल कराया गया। वही नगर निगम द्वारा जरूरी कार्य कराए जाने है उन कार्यो के लिए भी लोगों को आश्वासन दिया गया। अनिल यादव ने कहा कि जल्द से जल्द इन सभी कार्यो को कराया जाएगा। इसके आलावा वह वार्ड की पाल्म्स सोसाइटी में भी गये जहां सभी रेजिडेंट की समस्याओं से वह अवगत हुए, जहां उन्होंने नगर निगम से संबंधित सभी जरूरतों को जल्द उपलब्द कराने का वायदा किया। जिसके साथ मे साउथ सिटी से आर.डब्लू.ए. प्रधान राम गुप्ता व सुशांतलोक से आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष विष्णु खन्ना भी मौजूद रहे।

Comments are closed.