[post-views]

रविदास जयंती पर मानेसर में चलाया स्वच्छ भारत सफाई अभियान

37

बादशाहपुर, 19 फरवरी (अजय) : संत रविदास जयंती के उपलक्ष में 13 फ़रवरी से 20 फ़रवरी तक स्वच्छ भारत अभियान मानेसर नगर-निगम में जोरदार सफाई अभियान की शुरुआत हुई। गांव मानेसर में नगर निगम की तरफ से एक भव्य सफाई अभियान यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। उक्त विषय में जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के मानेसर मंडल अध्यक्ष प्रवीन यादव ने बताया कि नगर निगम की तरफ से मुख्याधिकारी ज़ेनिथ चौधरी व विजय कौशिक तथा मानेसर गांव की तरफ देवेंद्र मंडल अध्यक्ष, प्रवीन यादव युवा मंडल अध्यक्ष, अजित यादव पूर्व पार्षद, अशोक यादव सचिव मानेसर मंडल, कैलाश यादव, विनोद यादव, सोनू यादव व गांव के सभी लोगों के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में घर-घर जाकर गली-गली जाकर सफाई भी कराई गई और लोगों से सम्पर्क कर उन की शिकायत एवं सुझाव सुने। जिसमे ज्यादातर लोगों ने शिविर ब्लाक व लाइट की समस्याएं बताई। मानेसर गांव में पंचायत के टाइम जो सीवर लाइन डाली गई, उन सीवर लाइन में गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण गंदा पानी मेनहोल से निकलकर बाहर रोड पर बहता है। जिससे सभी गलियों में बदबू ही बदबू है और बीमारियां फैल रही है। नगर-निगम के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया। सभी अधिकारियों ने इन समस्याओं को जल्दी से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। वही नगर निगम की तरफ से गांव में स्ट्रीट लाईट लगाई गई। वही क्षेत्र में जहां जहाँ स्ट्रीट लाईट नही लगी है उन जगहों पर रात्री में अँधेरा परसरा रहता है, उन जगहों पर भी स्ट्रीट लाईट लगाने का आश्वासन दिया गया। जिसके लिए निगम के अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन्हें लगाने का कष्ट करें। प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए नगर निगम मानेसर में जो सफाई अभियान चलाया है उसके लिए हम निगम आयुक्त का व नगर निगम के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते है।

Comments are closed.