[post-views]

जीएमडीए वार्ड 32 सरस्वती कुंज में बनाएगा झील पार्क

159

नगर निगम गुरुग्राम एवं जीएमडीए मिलकर शहर के सोंद्रियकरण पर जोर दे रहे है। वार्डो में पार्कों का नवीनीकरण हो या फिर जोहड़ को नया रूप देने की बात हो, सभी कार्यो में निगम उत्कृष्ट कार्य करने में लगा हुआ है। उक्त विषय में जानकारी देते हुए पार्षद पति अनिल यादव कन्हेई ने बताया कि अब जीएमडीए नगर निगम वार्ड 32 के सरस्वती कुंज सैक्टर 53 गुरूग्राम में झील के पार्क का निर्माण करने जा रहा है, जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक सुधीर सिगंला द्वारा किया गया। इस मौक़े पर निगम पार्षद मनीष वजीराबाद, कुलदीप यादव, महेश दायमा, सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, सचिव करमवीर, महामंत्री डबास, स्वाति टनडन, पूर्व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव व सरस्वती कुंज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने सभी का आभार व्यक्त किया है। झील पार्क बनने से पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों के लिए घुमने का बड़ा पिकनिक सपोर्ट तैयार हो जाएगा। लोगों ने इसके लिए सरकार एव प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Comments are closed.