[post-views]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम : गौरव यादव

2,335

गुरुग्राम, 7 फरवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, समाजसेवी और गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 25 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार गौरव यादव ने मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का परचम पूरे देश में लहराने के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 12 सिल्वर, 11 ब्रांज मेडल मिलाकर कुल 44 मेडल प्राप्त कर इतिहास रचने का काम किया है। गौरव यादव ने कहा कि हरियाणा की धरती खेल प्रतिभा की जननी है। देश का इतिहास रहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा ही खेलों में बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। गौरव यादव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनके माता पिता और परिवार के साथ आम नागरिकों और बुजुर्गों का भी सहयोग शामिल है। सरकारों द्वारा हमेशा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाता रहा है। गौरव यादव ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को जितनी खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही है उतनी पूरे देश में कहीं नहीं है। सरकार खेल संसाधनों में भी लगातार वृद्धि कर रही है। यही खिलाड़ियों की सफलता का कारण है।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.