[post-views]

निगम वार्ड स्तरीय कमेटी के सदस्य बने दीपक यादव

1,420

बादशाहपुर, 28 जून (अजय) : गुरुग्राम नगर-निगम ने नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने विकास कार्यों की निगरानी और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए वार्ड स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। बादशाहपुर निवासी दीपक यादव को युवा चेहरे के रूप में इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों को वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी, सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने और ठोस अपशिष्ट पर्यावरण को बढ़ावा देने की विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने पर दीपक यादव ने प्रदेश मुख्य प्रवक्ता भाजपा जवाहर यादव का आभार व्यक्त किया, दीपक ने कहा कि उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि जवाहर यादव के आशीर्वाद से एक साधारण से कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर उन पर विश्वास जताया। नगर-निगम के अधिकारियों का मानना है कि इन कमेटियों के गठन से नागरिक सेवाओं में सुधार होगा और वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी। कमेटी में न्युक्त सदस्य दीपक यादव ने कहा प्रशासन ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौपी है, उन्हें समाज सेवा का एक मौका मिला है, वह जरुर इस जिम्मेदारी को निभायेगें। मेरा लक्ष्य है कि वार्ड 25 में सभी नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से चलें और स्वच्छता का उच्चतम स्तर बनाए रखा जाए। नगर-निगम की इस पहल से उम्मीद है कि वार्डों में नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि इससे उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द ही होगा।

Comments are closed.