[post-views]

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र : कमल यादव

1,333

बादशाहपुर, 26 जून (अजय) : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पंचकुला में किया गया था, जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाग लिया। इस बैठक में शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कही, उन्होंने बताया कि अमित शाह ने अपने भाषण में कहा भाजपा का संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रहते हुए जनता की सेवा करनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए निर्देशित किया और चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।

  गृहमंत्री ने कहा हरियाणा में हमें हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करनी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। शाह ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और पार्टी के लिए अधिक से अधिक समर्थन जुटाने का निर्देश दिया, जिसके लिए गुरुग्राम भाजपा सगंठन मजबूती से कार्य करेगा। कमल यादव ने गुरुग्राम भाजपा संगठन से कहा कि वे अपने क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें और उन्हें भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों से अवगत कराएं।

कमल ने कहा कि शाह के निर्देशों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखा गया। कमल यादव ने कहा कि गृहमंत्री के दिशा-निर्देशों का पालन करने का सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है। हमारा लक्ष्य गुरुग्राम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है, और इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

Comments are closed.