[post-views]

भाजपा नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने जताया विश्वास : अजीत यादव

3,683

गुरुग्राम, 5 जुलाई (ब्युरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अजीत यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर अपना अटूट विश्वास जताया है। यादव ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं ने जनता के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाए हैं। अजीत यादव ने कहा भाजपा नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम के हर गांव और शहर में विकास की लहर पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के लिए विशेष योजनाओं का कार्यान्वयन किया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इसके साथ ही, युवा वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए गए हैं।

 यादव ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन की स्थापना की है जिससे जनता का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है, अजीत यादव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि जो लोग सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वे विकास की इस गति को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ अफवाहें फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments are closed.