[post-views]

बेगराज बोले मैं भाजपा का सच्चा सिपाही, सभी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार

2,397

गुरुग्राम, 6 जुलाई (ब्युरो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने अपनी पार्टी के प्रति अडिग निष्ठा और समर्पण को व्यक्त करते हुए कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अब तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिन्हें उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। बेगराज यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मुझे कई अहम जिम्मेदारियां दी हैं और मैंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का कार्य किया है। आगे भी पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का कार्य करूंगा। बेगराज यादव किसी पहंचान के मोहताज नही है बेगराज यादव ने अपने राजनितिक कद की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई है, बेगराज सरपंच से लेकर जिला परिषद व विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके, इसलिए वह बादशाहपुर क्षेत्र से काफी चर्चित नेता है।

  वर्तमान में बेगराज यादव किसान मोर्चा के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के रूप में बड़ी प्रमुखता से जिम्मेदारी को निभाया है और किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण ने उन्हें किसान मोर्चा में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। यादव की नेतृत्व क्षमता और निष्ठा की वजह से भाजपा किसान मोर्चा में उनकी पहचान एक दृढ़ और ईमानदार नेता के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे और पार्टी की नीतियों को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी बेगराज यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी ईमानदारी और मेहनत ने पार्टी के भीतर और बाहर, दोनों जगह उन्हें व्यापक समर्थन और प्रशंसा दिलाई है।

Comments are closed.