[post-views]

सफल रही भाजपा की विस्तृत जिला कार्यकारिणी बैठक : बेगराज यादव

2,403

गुरुग्राम, 8  जुलाई (ब्युरो) : गुरुग्राम में भाजपा पार्टी की विस्तृत जिला कार्यकारिणी बैठक गुरुग्राम में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनौतियों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। बेगराज यादव ने बताया कि गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा का कमल खिलाने के लिए गहन विचार-विमर्श और योजनाओं पर मंथन हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जिले में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अनेक प्रस्ताव रखे और उनके सफल क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए।

 बैठक में पार्टी की आगामी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ काम करना होगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। डॉ. सुधा यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “हमारी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करना है। हमें जनता के विश्वास को बनाए रखना होगा और उनके लिए निरंतर कार्य करते रहना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, “आप सभी की मेहनत और समर्पण से ही हमारी पार्टी मजबूत बनी है। हमें इसी जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है और जिले की सभी विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहराना है। इस बैठक के दौरान अनेक महत्वपूर्ण बातें कही गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। बेगराज यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा का कमल खिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर मेहनत करेगें और जनता के विश्वास को बनाए रखना होगा।

Comments are closed.