[post-views]

बादशाहपुर में कमल की उम्मीदवारी से भाजपा की जीत की संभावनाएं दोगुनी : रामबीर भाटी

2,440

गुरुग्राम, 9 जुलाई (ब्युरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र के सम्मानित निवासी रामबीर भाटी ने अपनी स्पष्ट राय व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कमल यादव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो भाजपा की जीत का अंतर दोगुना हो जाएगा। रामबीर भाटी ने कमल यादव की पार्टी के प्रति आस्था और जनहित के कार्य करने की रुचि पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कमल यादव हमेशा से समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं और उनकी निष्ठा पार्टी के प्रति अटल है। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित किया है। कमल यादव ने गुरुग्राम जिला अध्यक्ष बनाकर सबसे पहले अपने भाजपा संगठन के एक एक कार्यकर्ता को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया, जोकि अभी तक के सबसे सफल जिला अध्यक्ष शाबित हुए है

 भाटी ने कहा कि कमल यादव का साफ़ सुथरी छवि और उनकी मेहनती प्रवृत्ति बादशाहपुर के विकास को नई उंचाइयों पर ले जा सकती है। उनके द्वारा चलाए गए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि जनसेवा के भी प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि कमल यादव पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं, और उनकी योग्यता और लोकप्रियता को चुनाव लड़ने के लिए अनदेखा नहीं किया जा सकता।

   क्षेत्र के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी कमल यादव की उम्मीदवारी का समर्थन किया और उन्हें एक मजबूत और प्रभावी उम्मीदवार बताया। यदि पार्टी फैसला करती है और कमल यादव को मैदान में उतारती है, तो निश्चित रूप से भाजपा की जीत की संभावना पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता अब बेसब्री से पार्टी की तरफ से घोषणा की प्रतीक्षा कर रही है। क्या कमल यादव इस बार भाजपा का चेहरा बनेंगे और क्षेत्र को नई दिशा में ले जाएंगे, यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल, राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Comments are closed.