[post-views]

प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली के नेतृत्व में पार्टी स्पर्श करेगी नई ऊंचाइयां : कमल यादव

2,519

गुरुग्राम, 10 जुलाई (ब्युरो) : राई से विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बेहद खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी। कमल यादव ने कहा मोहन लाल बड़ौली जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता की नई ऊंचाइयों तक जाएगी। उनके साथ मिलकर हम आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की नियुक्ति पर गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बड़ौली के अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा और भी मजबूत होगी।

 भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा न केवल चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी, बल्कि राज्य में विकास और प्रगति के नए आयाम भी स्थापित करेगी। उनके अनुभव और संघर्षशीलता का लाभ पार्टी को मिलेगा और हम सब मिलकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। गुरुग्राम के अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ौली को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को एकजुट होकर समर्थन देने और सफलता प्राप्त करने का वादा किया। मोहन लाल बड़ौली की नियुक्ति से गुरुग्राम भाजपा में उत्साह का माहौल है और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता नए जोश और उमंग के साथ काम करेंगे और हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Comments are closed.