[post-views]

नये प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान मोर्चा करेगा एकजुट होकर काम : बेगराज

2,393

गुरुग्राम, 10 जुलाई (ब्युरो) : हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की नियुक्ति पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बडोली के नेतृत्व में किसान मोर्चा एकजुट होकर काम करेगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। बेगराज यादव ने कहा मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक संगठित और मजबूत होगा। उनकी नियुक्ति से हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके साथ मिलकर हम किसानों के हित में कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की नियुक्ति से किसान मोर्चा के सदस्यों में उत्साह और जोश का माहौल है। बेगराज यादव ने कहा बडोली का अनुभव और नेतृत्व क्षमता हमें नई दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। हम सभी एकजुट होकर पार्टी को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार हैं। किसान मोर्चा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बडोली की नियुक्ति पर खुशी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मोर्चा दोनों ही नई ऊंचाइयों को छुएंगे। यादव ने यह भी कहा हम सभी कार्यकर्ता मिलकर हरियाणा के किसानों की समस्याओं को हल करने और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बडोली के मार्गदर्शन में हम प्रदेश में किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।

Comments are closed.