[post-views]

मोहन नियुक्ति से हरियाणा भाजपा में नई ऊर्जा और जोश का माहौल : मनीष यादव

2,455

गुरुग्राम, 10 जुलाई (ब्युरो) : हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली की नियुक्ति के बाद पार्टी में नई ऊर्जा और जोश का माहौल बन गया है। भाजपा नेता मनीष यादव ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि मोहन बड़ौली सुलझे हुए और जमीन से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा पार्टी हरियाणा में शानदार काम करेगी। मनीष यादव ने कहा मोहन बड़ौली का नेतृत्व पार्टी के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित होगा। उनकी संगठनात्मक क्षमताएं और अनुभव से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा। वे एक सुलझे हुए और जमीन से जुड़े नेता हैं, जो हमेशा जनता की भलाई के लिए काम करते हैं।

मनीष ने कहा मोहन बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में नए आयाम स्थापित करेगी। उनका अनुभव और कुशलता हमें प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उनके मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ौली के नेतृत्व में मिलकर काम करने का संकल्प लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का वादा किया है। भाजपा नेता मनीष यादव ने कहा हम सभी मोहन बड़ौली के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उनका नेतृत्व हमें नई दिशा और प्रेरणा देगा।

Comments are closed.