[post-views]

कमल नेतृत्व में संभव हुआ 1051 भाजपा पदाधिकारियों का मजबूत संगठन

2,440

गुरुग्राम, 11 जुलाई (ब्युरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अपने नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 1051 पदाधिकारियों का मजबूत संगठन खड़ा किया है। इस संगठन में मंडल अध्यक्ष, जिला टीम पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

 जिले में पहली बार इतनी बड़ी और संगठित टीम का गठन किया गया है, जो कमल यादव के नेतृत्व में संभव हुआ है। इस कदम से भाजपा शीर्ष नेतृत्व भी कमल यादव के कार्यों से संतुष्ट नजर आ रहे है। कमल यादव ने कहा यह संगठन पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। हम सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर गुरुग्राम जिले में भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने कमल यादव के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में पार्टी की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भी इस संगठन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कमल यादव की प्रशंसा की है। इस संगठन के गठन से गुरुग्राम में भाजपा को न केवल एक मजबूत आधार मिला है, बल्कि लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा, जिसमे कमल सफल होंगे।

 कमल यादव ने अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया और सभी पदाधिकारियों से यह आग्रह किया कि वे पार्टी के विकास और जनता की सेवा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। यह संगठन भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और पार्टी की मजबूती में एक नया आयाम जोड़ेगा।

Comments are closed.