[post-views]

गुरुग्राम में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक, उषा ने दिए निर्देश

2,470

बादशाहपुर, 14 जुलाई (अजय) : गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्षा उषा प्रियदर्शी ने महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ संवाद किया और आगामी 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की विशाल रैली के लिए दिशा-निर्देश दिए।

 उषा प्रियदर्शी ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा महिला मोर्चा की भूमिका इस रैली की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण है। हमें संगठित होकर काम करना है और इस रैली को एक ऐतिहासिक आयोजन बनाना है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

 बैठक में महिलाओं ने भी अपनी उत्सुकता और प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने मिलकर रैली की तैयारियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया। उषा प्रियदर्शी ने महिलाओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हम सभी को मिलकर इस रैली को सफल बनाना है ताकि पार्टी का संदेश हर घर तक पहुंचे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया गया। यह बैठक भाजपा महिला मोर्चा की आगामी चुनावी तैयारियों को और भी सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Comments are closed.