[post-views]

बीरू सरपंच का बसई एनक्लेव में जोरदार स्वागत, तीज रक्षा-बंधन पर आमंत्रण

2,439

गुरुग्राम, 18 जुलाई (ब्युरो) : बादशाहपुर विधानसभा की बसई एनक्लेव में आयोजित एक भव्य समारोह में बीरू सरपंच का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीरू सरपंच ने सामाजिक न्याय संगठन को भारी संख्या में समर्थन देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों का उल्लेख किया जिन्होंने भारी संख्या में पहुंच कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

 बीरू ने कहा आप सभी को आगामी तीज और रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सादर आमंत्रित करता हूँ। यह त्यौहार हमारे सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को मजबूत करने का अवसर है और हम इसे एक साथ मिलकर मनाएं। समारोह में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बीरू सरपंच को फूल मालाओं से सम्मानित किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

 स्थानीय निवासी रीता देवी ने कहा बीरू सरपंच हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं और हमारी समस्याओं को समझते हैं। उनका समर्थन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में बीरू सरपंच ने सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और उन्हें साथ मिलकर मनाने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक न्याय और सामुदायिक विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे। इस भव्य स्वागत समारोह ने न केवल बीरू सरपंच के प्रति लोगों का समर्थन और विश्वास दिखाया, बल्कि यह भी प्रमाणित किया कि सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयासों को जनता ने बड़े पैमाने पर सराहा है।

Comments are closed.