[post-views]

हरियाणा में भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस : बेगराज

2,330

गुरुग्राम, 23 जुलाई (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बेगराज यादव ने हरियाणा में भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अब नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। यादव ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर रुख अपनाया है। हम किसी भी तरह की भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा और राज्य के विकास पर रही है।

गुरुग्राम में विकास कार्यों की प्राथमिकता पर जोर देते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा गुरुग्राम को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। बुनियादी ढांचे का विकास, परिवहन सुविधाओं में सुधार, और स्वच्छता के क्षेत्र में हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने कहा हमने शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए नए स्कूल और कॉलेज खोले हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नए अस्पताल और चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यादव ने जनता से अपील की कि वे भाजपा सरकार के विकास कार्यों का समर्थन करें और राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दें।

Comments are closed.