[post-views]

देश के बुनयादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होगा नया बजट

1,370

: वर्ष 2024-2025 के केंद्रीय बजट की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने इसे दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी करार दिया है। भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रियाएं देते हुए इस बजट को जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित बताया। सरकार ने बजट को लेकर काफी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। यह बजट देश के हर वर्ग और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा।

रामबीर भाटी ने कहा यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है और यह देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाएगा।

फोटो : रामबीर भाटी

सतीश यादव नवादा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा बजट में आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इससे आर्थिक सुधारों को गति मिलेगी और युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

फोटो : सतीश यादव नवादा

अनिल ढाणा ने बजट की तारीफ करते हुए कहा यह बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी है। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, और वृद्धों के कल्याण के लिए इसमें कई योजनाएं शामिल की गई हैं। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

फोटो : अनिल ढाणा

अनिल कन्हेई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में ही यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका ध्यान देश के सर्वांगीण विकास पर है। यह बजट हर क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेगा और विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

फोटो : अनिल कन्हेई

कृष्ण गुर्जर ने भी बजट की प्रशंसा करते हुए कहा, यह बजट जन-जन के कल्याण के प्रति समर्पित है। इसमें आर्थिक सुधारों के साथ-साथ सामाजिक न्याय पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इससे सभी वर्गों को फायदा होगा और देश का विकास होगा।

फोटो : कृष्ण गुर्जर

Comments are closed.