[post-views]

2047 के विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगा मोदी सरकार का आम बजट : मनीष यादव

2,423

गुरुग्राम, 24 जुलाई (ब्यूरो) : भाजपा नेता मनीष यादव ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं, महिलाओं और किसानों को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। मनीष यादव ने कहा देश के युवाओं को सशक्त करने के लिए सरकार ने यह तय किया है कि देश की 500 टॉप कंपनियां प्रतिवर्ष एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देंगी, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें। इसके अलावा, केंद्र सरकार स्किल के आधार पर प्रति माह 5,000 इंटरशिप के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। किसानों को सशक्त करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यादव ने बताया किसानों के बजट को बढ़ाकर 1 लाख 52 हजार करोड़ किया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकेगा। मनीष यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि देश के प्रधानमंत्री जिस राह पर देश को ले जा रहे हैं, वह निश्चित रूप से 2047 में एक विकसित भारत का सपना साकार करेगा। उन्होंने कहा यह बजट देश के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी वर्गों के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगा।

Comments are closed.