[post-views]

बादशाहपुर हल्के के बदलाव के लिए उम्मीदवार चेहरा और भाजपा पार्टी अहम : कमल यादव

1,322

गुरुग्राम, 25 जुलाई (ब्यूरो) : भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उम्मीदवार का चेहरा और पार्टी दोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही बादशाहपुर विधानसभा का संपूर्ण विकास कर सकती है। कमल यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ने का मौका देती है, तो विधायक बनकर मैं इस क्षेत्र की सेवा अपने बेटे की तरह करूंगा। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हमेशा से ही जनहित को सर्वोपरि रखा है और यही कारण है कि जनता का समर्थन पार्टी को लगातार मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बादशाहपुर का विकास तेजी से हो सकता है और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। यादव ने बताया कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और विधायक बनने के बाद उनकी प्राथमिकता इन समस्याओं का समाधान करना होगा। लोगों ने कमल यादव के वक्तव्य का जोरदार समर्थन किया और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया। लोगों ने कमल यादव की उम्मीदवारी का समर्थन किया और उनके नेतृत्व में बादशाहपुर के विकास की उम्मीद जताई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंत में कहा हम सब मिलकर बादशाहपुर को एक नया आयाम देंगे और यहां के हर नागरिक की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Comments are closed.