[post-views]

सेवा ही मेरा संकल्प, हरियाणा में फिर से होगी भाजपा की वापसी : अजीत

1,240

गुरुग्राम, 27 जुलाई (ब्यूरो) : भाजपा गुरुग्राम किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजित यादव नाहरपुर ने कहा कि भाजपा पार्टी की सेवा करना ही उनका संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा में भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करेगी। अजित यादव ने कहा मेरा उद्देश्य भाजपा पार्टी की सेवा करना है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा में फिर से भाजपा की वापसी हो और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यक्रम हमेशा से किसानों और आम जनता के हित में रहे हैं। हमारे किसान मोर्चा के माध्यम से हम किसानों की समस्याओं को हल करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

 अजित यादव ने यह भी बताया कि भाजपा ने हमेशा विकास के एजेंडे पर काम किया है और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करती रहेगी। हमारा फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के विकास पर रहेगा, जिससे हरियाणा का हर क्षेत्र प्रगति कर सके। अजित यादव के इस बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी से भाजपा के मिशन और विजन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। हम सभी को मिलकर हरियाणा को एक बेहतर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करना है।

Comments are closed.