[post-views]

भाजपा व राव इंद्रजीत नेतृत्व में विकास कार्यों पर जनता ने जताया विश्वास : प्रो.हसंराज

2,647

बादशाहपुर, 30 जुलाई (अजय) : भाजपा नेता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य प्रो.हसंराज यादव ने कहा कि गुरुग्राम की जनता ने भाजपा के नेतृत्व में गुरुग्राम में हुए विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेतृत्व में गुरुग्राम शहर में विकास कार्यों को लेकर लोगों में विश्वास की मिसाल मिली है। जनता ने भाजपा की विकास पोलिसी की सराहना की और उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए लोगों से वोट को अपील की।

 प्रो.हंसराज ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गुरुग्राम में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्यों कराए है। इस परिवर्तन प्रक्रिया को जनता ने महसूस किया है और उन्हें आगे भी नए गुरुग्राम की दिशा में उम्मीद है। स्थानीय लोगो ने भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को महत्वपूर्ण माना है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में गुरुग्राम में इतने विकास कार्य हुए हैं, जिनसे लोगों की जीवनशैली में सुधार आया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा भाजपा ने हमारे शहर को नए ऊर्जावान और उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम उनके साथ जुड़कर गुरुग्राम को एक विकासित शहर बनाने की सोच रहे हैं।

Comments are closed.