[post-views]

जिला अध्यक्ष कमल नेर्त्तिव से भाजपा की जमीनी पकड़ और हुई मजबूत : बेगराज यादव

2,323

बादशाहपुर, 1 अगस्त (अजय) : गुरुग्राम भाजपा संगठन को कमल यादव के नेतृत्व में बड़ी मजबूती मिली है। उक्त बातें बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता बेगराज यादव ने कही, उन्होंने कहा कि नये संगठन में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने जिले के सभी नये और पुराने कार्यकर्ताओं को स्थान देकर सबको साथ लेकर चलने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। नये संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन में भी उत्साह का माहौल है। वही कमल यादव ने कहा हमारा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है और संगठन को मजबूत करना है। हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उनकी भागीदारी संगठन की ताकत है। बेगराज यादव बोले इस नए संगठनात्मक ढांचे के तहत कमल यादव ने जिले के विभिन्न हिस्सों से पुराने वरिष्ठ अनुभवी और बड़े स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और भी मजबूत हो गई है। कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हो रहा है, और वे अपने नेतृत्व से काफी संतुष्ट दिख रहे हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि कमल यादव के नेतृत्व में हमें एक नया जोश और दिशा मिली है। सभी कार्यकर्ताओं को महत्व देने की उनकी नीति ने हमें प्रेरित किया है और हम पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करेंगे।

Comments are closed.