[post-views]

बेगराज की देवीलाल नगर में भाजपा की बैठक शक्ति केंद्र की संरचना पर चर्चा

2,631

बादशाहपुर, 1 अगस्त (अजय) : आज शक्ति केंद्र देवीलाल नगर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख डॉक्टर देवनारायण की अध्यक्षता रही। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने पूरे दिन शक्ति केंद्र में प्रवास किया और केंद्र की संरचना और गतिविधियों की जानकारी साझा की। बेगराज यादव ने बैठक के दौरान शक्ति केंद्र के गठन, पन्ना प्रमुख की भूमिका और पार्टी के वार्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सर्वप्रथम त्रिदेव की बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी सदस्यों से बात की और पन्ना प्रमुख के गठन पर जोर दिया।

 उन्होंने कहा पन्ना प्रमुख का गठन बेहद महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से हम पार्टी के लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगे। बाद में इस सूची के आधार पर लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए दोबारा बैठक करेंगे। डॉ. देवनारायण ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि वे पार्टी के कार्यक्रमों और उद्देश्यों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें। उन्होंने सभी से मिलकर काम करने और भाजपा को मजबूत करने की अपील की। बैठक में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। शक्ति केंद्र की इस बैठक का उद्देश्य पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को संगठित करके भाजपा के मिशन को आगे बढ़ाना था। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Comments are closed.