[post-views]

पिंकी राणा जुटा रहीं भारी महिला जनसमर्थन, बीरू सरपंच और हुए मजबूत

5,307

गुरुग्राम, 4 अगस्त (ब्यूरो) : बादशाहपुर क्षेत्र से बीरू सरपंच की धर्मपत्नी पिंकी राणा की मेहनत और समर्पण ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी महिला जनसमर्थन जुटा लिया है। इस समर्थन ने बीरू सरपंच की लोकप्रियता को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा दिया है, जिससे आगामी चुनाव और भी दिलचस्प हो गया हैं। पिंकी राणा ने क्षेत्र की महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अपने प्रयासों का आश्वासन दिया। महिलाओं ने भी पिंकी राणा के इस पहल को सराहा और बीरू सरपंच के पक्ष में अपना समर्थन जताया। एक महिला मतदाता ने कहा, पिंकी राणा ने हमारे मुद्दों को गंभीरता से लिया है और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे क्षेत्र में विकास होगा।

बीरू सरपंच की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी धर्मपत्नी पिंकी राणा की सक्रियता ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी दावेदारी को मजबूत बना दिया है। बीरू सरपंच ने भी अपने चुनाव प्रचार में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए कार्य करने का वादा किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीरू सरपंच की सरलता और सेवा भाव ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा बीरू सरपंच का नेतृत्व हमारे क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकता है। वे हमेशा जनता के हित में काम करते हैं।

बीरू सरपंच की इस बढ़ती लोकप्रियता और पिंकी राणा के महिला जनसमर्थन ने बादशाहपुर विधानसभा चुनाव को और भी प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है। जनता की बढ़ती समर्थन से यह स्पष्ट है कि बीरू सरपंच की दावेदारी काफी मजबूत है और उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल हैं। आगामी चुनाव में बीरू सरपंच का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

Comments are closed.