[post-views]

राव इंद्रजीत के बंधवाड़ी लैंडफिल साइट निरीक्षण पर महेश घोड़ारोप ने उठाए सवाल

2,536

गुरुग्राम, 4 अगस्त (ब्यूरो) : गुरुग्राम से भाजपा के केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बंधवाड़ी लैंडफिल साइट निरीक्षण पर कांग्रेस नेता महेश घोड़ारोप ने उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। महेश घोड़ारोप ने आरोप लगाया कि राव इंद्रजीत सिंह पिछले 10 वर्षों से सांसद एवं मंत्री होते हुए भी दिल्ली निवास से बाहर नहीं निकले। महेश घोड़ारोप ने कहा राव इंद्रजीत सिंह 10 वर्षों से सांसद एवं मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने गुरुग्राम की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब जब कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजबब्बर ने शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य मुद्दे उठाए, तो मजबूरी में राव इंद्रजीत को निरीक्षण करने की औपचारिकता करनी पड़ रही है। लेकिन जनता सब जान चुकी है।

घोड़ारोप ने यह भी आरोप लगाया कि राव इंद्रजीत सिंह का निरीक्षण केवल दिखावे के लिए है और उन्होंने वास्तव में शहर की समस्याओं को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इस तरह की औपचारिकताएं जनता को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं हैं। वास्तविकता यह है कि शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राव इंद्रजीत सिंह का निरीक्षण केवल राजबब्बर द्वारा उठाए गए मुद्दों के दबाव में किया गया है। जब राजबब्बर ने शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, तभी राव इंद्रजीत सिंह को जागरूकता का नाटक करना पड़ा। राव इंद्रजीत सिंह की इस निरीक्षण पर महेश घोड़ारोप के सवालों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। जनता की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह देखना बाकी है, लेकिन इस घटनाक्रम ने आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मुद्दों को और भी गर्मा दिया है।

Comments are closed.