[post-views]

किसानों की वर्षों पुरानी एमएसपी की मांग भाजपा ने की पूरी : बेगराज

1,367

बादशाहपुर, 8 अगस्त (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता बेगराज यादव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। साथ ही भविष्य के लिए भी आबियाना खत्म हो गया है। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी। यह निर्णय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत लेकर आया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। बेगराज यादव ने कहा कि किसानों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है कि वे कौन सी फसल उगाएं। चाहे वे गेहूं, धान, सरसों, गन्ना, मक्का, या किसी भी अन्य फसल की खेती करें, उन्हें एमएसपी का वास्तविक मूल्य मिलेगा। इससे किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय स्थिर रहेगी। यह कदम प्रदेश के किसानों की किस्मत बदलने वाला है। यादव ने कहा कि यह फैसला किसानों के विश्वास को बढ़ाएगा

Comments are closed.