[post-views]

कमल नेर्त्तिव में शानदार रहा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली का स्वागत कार्यक्रम

2,653

गुरुग्राम, 15 अगस्त (ब्यूरो) : गुरुग्राम में आयोजित जिला अध्यक्ष कमल यादव के नेर्त्तिव में अभिनंदन समारोह में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक का शानदार स्वागत समारोह बड़े ही धूमधाम से भाजपा पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने किया, मोहन बडोली ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी घोषणाओं से कांग्रेस टेंशन में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार भी सरकार बनेगी और कांग्रेस तीसरी बार भी हार का स्वाद चखेगी। पंडित मोहन लाल कौशिक मंगलवार को अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कौशिक ने समारोह में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

गुरुग्राम पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी-नायब सैनी जिंदाबाद, मोहन लाल कौशिक जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को भाजपामय बना दिया। अभिनंदन और स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने इस स्वागत को कार्यकर्ताओं का स्वागत बताया। श्री कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा हर चुनाव को जीतती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है और कार्यकर्ताओ ंका मान-सम्मान सर्वोपरि है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी गरीब, युवा, महिला और किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाओं से हरियाणा के लोगों के चेहरों पर खुशियां हैं। सीएम सैनी ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। समारोह में बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि गरीबों को हैपी कार्ड के जरिए 1000 किलोमीटर की यात्रा का लाभ नायब सरकार दे रही है। किसानों के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए हैं उतने विपक्ष की किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम सैनी की सोच है कि हरियाणा में हर गरीब व्यक्ति के सिर पर छत होनी चाहिए, इसलिए सीएम आवास योजना के तहत गरीब लोगों को मकान और प्लॉट दिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम सैनी द्वारा आज 3774 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पर भी सीएम का आभार जताया। कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर उत्साह मना रही कांग्रेस पर सीएम सैनी की घोषणाओं ने ब्रेक लगा दिया है। सीएम सैनी की कार्यप्रणाली से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया है।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 में गुरुग्राम जिला की चारों सीटों पर कमल खिला था, लेकिन 2019 में जो चूक हुई उसकी पूर्ति अब चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाकर करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा और तीसरी बार नायब सरकार के नारे भी लगवाएं। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक और सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विश्वास दिलाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

Comments are closed.