[post-views]

विपक्षी दलों ने किसानों का राजनितिक लाभ के लिए उपयोग किया : अजीत यादव

2,681

गुरुग्राम, 17 अगस्त (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री वरिष्ठ नेता अजित यादव ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दावा किया कि इस बार किसान परिवार खुलकर भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अब समझ चुके हैं कि भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी पार्टी है, जो उनके अधिकारों और हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यादव ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसानों का उपयोग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य दलों ने किसानों को गुमराह कर उनके वोट बटोरने की कोशिश की है, लेकिन अब किसान इनके झूठे वादों में नहीं फंसेंगे। यादव ने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने केवल चुनावी मंचों पर किसानों के हित की बातें की हैं, लेकिन हकीकत में उनकी नीतियां किसानों के खिलाफ रही हैं। भाजपा की किसान नीतियों का समर्थन करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार के विधानसभा चुनावों में किसान परिवार भाजपा को भारी बहुमत से जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यादव का यह बयान भाजपा के चुनावी अभियान को और मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश के किसान अब समझ चुके हैं कि भाजपा ही उनके बेहतर भविष्य की गारंटी दे सकती है।

Comments are closed.