[post-views]

दक्षिण हरियाणा में भाजपा की एक तरफा लहर, तीसरी बार फिर भाजपा : अजीत यादव

2,289

गुरुग्राम, 20 अगस्त (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव ने दावा किया है कि दक्षिण हरियाणा में भाजपा की एकतरफा लहर है और पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यादव ने कहा कि क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे विपक्षी दलों के लिए कोई चुनौती खड़ी करना मुश्किल हो गया है। अजीत यादव ने कहा दक्षिण हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार बहुत मजबूत है। जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को खुले दिल से स्वीकार किया है, और इसका सीधा असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। हमारे कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साधा है, और भाजपा की लोकप्रियता हर वर्ग में स्पष्ट दिखाई दे रही है।”उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो कार्यकालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिससे जनता में पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ा है। “सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जो काम भाजपा सरकार ने किया है, उसकी तुलना कोई नहीं कर सकता। इन विकास कार्यों के कारण ही लोग तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं। अजीत यादव ने विपक्षी दलों की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई प्रभावी नेतृत्व। विपक्ष के पास जनता के सामने पेश करने के लिए कुछ भी नहीं है। वे केवल निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग अब समझदार हो गए हैं और उन्हें भाजपा के अलावा कोई और विकल्प नहीं दिख रहा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने यह भी दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। “दक्षिण हरियाणा की जनता का भाजपा के प्रति जो समर्थन है, उसे देखकर हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार भी भाजपा की एकतरफा जीत होगी। उनके इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जबकि चुनावी मैदान में यह दावा विपक्षी दलों के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर हैं, जो इस दावे की सच्चाई को साबित करेंगे।

Comments are closed.