[post-views]

हरियाणा में बदलाव की लहर, बनने जा रही कांग्रेस सरकार : महेश घोडारोप

1,380

गुरुग्राम, 20 अगस्त (अजय) : हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए माहौल गरमाता जा रहा है, और सोहना विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी की दावेदारी ठोक चुके महेश घोडारोप ने प्रदेश में बदलाव की जरूरत को जोर-शोर से उठाया है। महेश घोडारोप का कहना है कि हरियाणा के विकास के लिए कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना अनिवार्य है। महेश घोडारोप ने कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है। हमने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनसे लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है। अब समय आ गया है कि हरियाणा में बदलाव लाया जाए और कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने आगे कहा बीते कुछ सालों में प्रदेश में जिस तरह की समस्याएं बढ़ी हैं, उनसे निपटने के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो हरियाणा को सही दिशा में ले जा सकती है। महेश घोडारोप ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया है, और इस बार भी हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। घोडारोप ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के साथ खड़े हों और प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन दें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा और हरियाणा में बदलाव की शुरुआत होगी।

Comments are closed.