[post-views]

केंद्र की मोदी व प्रदेश की नायब सरकार जनता की भलाई का सच्चा मार्ग : मनीष

3,666

 गुरुग्राम, 21 अगस्त (अजय) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और वर्तमान में फिर से विधायक प्रत्याशी की दावेदारी ठोक रहे भाजपा नेता मनीष यादव ने केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार को जनता की भलाई का सच्चा मार्ग बताया है। मनीष यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुत्व की आवाज को बुलंद करती है और आगे भी करती रहेगी। मनीष यादव ने अपने बयान में कहा, “मोदी सरकार ने देश को एक नई दिशा दी है और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा ही जनता के हित में कार्य कर रही है, जबकि अन्य पार्टियाँ सिर्फ सत्ता की राजनीति करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो विपक्षी पार्टियाँ हिंदुत्व को गाली देती हैं, वे प्रदेश का भला नहीं कर सकतीं। मनीष यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म, संस्कृति और विकास के संतुलन को बनाए रखते हुए जनता की भलाई के लिए काम करती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि हरियाणा प्रदेश का विकास और सनातन धर्म की रक्षा सुनिश्चित हो सके। यादव के इस बयान के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है, और उनके समर्थकों में जोश देखने को मिल रहा है। भाजपा के प्रति उनके इस विश्वास ने क्षेत्र में एक नई चर्चा छेड़ दी है, जिससे अन्य दलों के नेताओं की चुनौतियाँ बढ़ गई हैं

Comments are closed.