[post-views]

नवीन लोकप्रियता को नजरअंदाज करना भाजपा के लिए होगा कठिन !

4,946

 गुरुग्राम, 21 अगस्त (अजय) : गुरुग्राम की जनता के बीच भाजपा नेता नवीन गोयल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि इस बार गुरुग्राम के लिए नवीन गोयल ही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। लोगों का कहना है कि जनसेवाओं के माध्यम से जनप्रिय बने नवीन गोयल को अब हर घर से समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी भी उनके नाम पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर हो रही है। कुछ लोगों का कहना है पार्टी ने यदि नवीन गोयल के नाम पर सहमति नही बनाई तो भाजपा को गुरुग्राम में बड़ा नुकशान उठाना पड़ सकता है, साथ साथ गुरुग्राम के आलावा कुछ अन्य सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा, गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में लगातार बढ़ते जनसमर्थन के चलते नवीन गोयल का नाम बड़ी जोर शोर से चर्चा में है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा से जनता का दिल जीता है। नवीन गोयल की सक्रियता और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। जनता का मानना है कि नवीन गोयल की निष्ठा और सेवा भाव ने उन्हें गुरुग्राम के लोगों का सच्चा प्रतिनिधि बना दिया है। यही वजह है कि शहर के कोने-कोने से अब इस बार नवीन गोयल की आवाज उठ रही है। गुरुग्राम की जनता का यह समर्थन देख कर पार्टी नेतृत्व भी इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि आगामी चुनावों में नवीन गोयल को उम्मीदवार बनाया जाए। नवीन गोयल के प्रति जनता का यह बढ़ता समर्थन उनके राजनीतिक भविष्य के लिए एक बड़ा संकेत है, जिससे वे चुनावी दौड़ में और भी मजबूत हो गए हैं।

Comments are closed.