[post-views]

सोहना जनता का कांग्रेस पर भरोसा, महेश घोड़ारोप का जीत का दावा

3,388

गुरुग्राम, 21 अगस्त (अजय) : सोहना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का मन बना लिया है। कांग्रेस से प्रत्याशी की दावेदारी ठोक चुके महेश घोड़ारोप का कहना है कि पार्टी उन्हें टिकट दे रही है, और वे इस बार सोहना से चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महेश घोड़ारोप ने दावा किया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा सोहना की जनता ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है, और इस बार चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने क्षेत्र में किए गए जनसंपर्क और जनता के बीच अपनी लोकप्रियता पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे चुनाव जीतकर सोहना के विकास के लिए काम करेंगे। महेश घोड़ारोप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और उनके व्यक्तिगत प्रयासों के चलते जनता का विश्वास उन पर कायम हुआ है, और वे इस बार सोहना से विजयी होकर निकलेंगे। सोहना में महेश घोड़ारोप की दावेदारी और जनता के समर्थन से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिख रही है, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया है।

Comments are closed.