[post-views]

36 बिरादरी का समर्थन नवीन गोयल के लिए चुनावी संजीवनी !

2,403

गुरुग्राम, 22 अगस्त (अजय) : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुग्राम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन गोयल ने 36 बिरादरी के लोगों का विश्वास जीतने में कामयाबी हासिल की है। नवीन गोयल को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी बिरादरियों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है। नवीन गोयल ने पिछले कई वर्षों में विभिन्न बिरादरियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखा है और उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने का निजी कोष एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किया है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक और विकास कार्यों ने जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है। नवीन गोयल ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरुग्राम के हर क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।  नवीन गोयल का मानना है कि 36 बिरादरी का समर्थन उनके लिए चुनावी संजीवनी का काम करेगा। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि गुरुग्राम के सभी वर्गों ने मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। स्थानीय जानकारों का कहना है कि नवीन गोयल को जिस तरह से सभी बिरादरियों का समर्थन मिला है, वह उनके लिए एक बड़ा चुनावी फायदा साबित हो सकता है। उनके जनसमर्थन की बढ़ती लहर ने उन्हें विधानसभा चुनावों में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर दिया है। विधानसभा चुनावों में नवीन गोयल की बढ़ती लोकप्रियता और 36 बिरादरियों का समर्थन विपक्षी दलों के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है।

Comments are closed.