[post-views]

नायाब सरकार के विकास कार्यों पर जनता का अटूट विश्वास : महामंत्री अजित

2,169

गुरुग्राम, 24 अगस्त (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजित यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों ने जनता के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाए हैं, और इसके परिणामस्वरूप आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा लाभ मिलेगा। यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के तहत सरकार ने जो योजनाएं और परियोजनाएं चलाई हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव जनता पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की इन जनहितैषी नीतियों के चलते जनता का अटूट समर्थन भाजपा को मिलेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजित यादव का दावा है सरकार के विकास कार्यों पर जनता का अटूट विश्वास है, अजित यादव ने जोर देकर कहा कि जनता अब भाजपा की विकास नीति पर विश्वास करती है, और यह विश्वास आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिल सके।

Comments are closed.