[post-views]

भाजपा संगठन ही देता है सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका : कमल यादव

4,175

गुरुग्राम, 29 अगस्त (अजय) : भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक आम कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय ले सकती है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का पूरा मौका देता है, जो अन्य किसी पार्टी में देखने को नहीं मिलता। कमल यादव ने बताया कि उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें इस बार मौका देगी। उन्होंने कहा मैंने अपनी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की है और अब पार्टी के टिकट पर बादशाहपुर से प्रत्याशी बनने की उम्मीद रखता हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है और वे चुनाव जीतते हैं, तो वे अपने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यादव ने दावा किया कि उनकी प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान हो और बादशाहपुर को एक विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। कमल यादव ने यह भी बताया कि भाजपा संगठन ने हमेशा से ही अपने कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम और समर्पण को मान्यता दी है, और यह पार्टी की यही विशेषता है जो उसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर बात करते हुए, कमल यादव ने कहा कि पार्टी इस बार भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं ताकि पार्टी को एक बड़ी जीत मिल सके। कमल यादव ने भाजपा संगठन के प्रति अपना विश्वास जताते हुए चुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश की है

Comments are closed.