[post-views]

राव नरबीर ही बनेंगे बादशाहपुर से अगले विधायक : अजीत यादव

2,423

गुरुग्राम, 29 अगस्त (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव ने कहा है कि बादशाहपुर क्षेत्र की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को ही अपना विधायक चुनेगी। अजीत यादव ने राव नरबीर सिंह को बाहुबली नेता की संज्ञा देते हुए उनकी जीत और टिकट दावेदारी को सबसे मजबूत बताया। अजीत यादव ने अपने बयान में कहा राव नरबीर सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में बादशाहपुर क्षेत्र के लिए जो विकास कार्य किए हैं, वे आज भी जनता की नजर में सर्वोपरि हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता का चहेता बना दिया है। यही कारण है कि इस बार भी क्षेत्र की जनता ने ठान लिया है कि राव नरबीर सिंह को ही अपना विधायक बनाएगी। उन्होंने राव नरबीर सिंह के कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों ने बादशाहपुर को एक नई पहचान दिलाई है, जिससे जनता का विश्वास राव नरबीर सिंह पर और मजबूत हुआ है।

 अजीत यादव ने कहा राव नरबीर सिंह का पिछला कार्यकाल बादशाहपुर के लिए स्वर्णिम दौर रहा है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने जो प्रगति देखी है, वह आज भी लोगों की जुबां पर है। उनकी दूरदर्शी सोच और कार्यशैली ने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यही कारण है कि जनता ने उन्हें फिर से विधायक बनाने का मन बना लिया है। अजीत यादव ने राव नरबीर सिंह की टिकट दावेदारी को सबसे मजबूत बताते हुए कहा कि भाजपा की ओर से उनका नाम घोषित होते ही क्षेत्र में एकतरफा समर्थन की लहर दौड़ जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राव नरबीर सिंह की जीत से बादशाहपुर का विकास और तेजी से होगा और यह क्षेत्र हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा। अजीत यादव ने राव नरबीर सिंह की दावेदारी को मजबूती से पेश करते हुए उनकी जीत को सुनिश्चित बताया और कहा कि इस बार बादशाहपुर से विधायक बनने का हक केवल राव नरबीर सिंह का ही है।

Comments are closed.