[post-views]

अशोक बोले राव नरबीर होंगे बादशाहपुर के अगले विधायक और प्रदेश के मंत्री

4,501

गुरुग्राम, 7 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर से राव नरबीर के प्रमुख समर्थक अशोक यादव ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि राव नरबीर ही बादशाहपुर के अगले विधायक होंगे और प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आसीन होंगे। अशोक यादव ने कहा कि राव नरबीर के नेतृत्व में बादशाहपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र का व्यापक विकास होगा। अशोक यादव ने अपने संबोधन में कहा राव नरबीर ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और अब वक्त आ गया है कि उन्हें विधायक चुना जाए, ताकि वे प्रदेश के मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि राव नरबीर की जीत के बाद बादशाहपुर में विकास कार्यों की बाढ़ आ जाएगी, जिसमें सड़कें, शहर में होने वाले जलभराव समस्यां निजात, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुविधाओं में सुधार शामिल होंगे।

 अशोक यादव ने यह भी कहा कि राव नरबीर का पिछले कार्यकाल में प्रशासनिक अनुभव और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन राव नरबीर के साथ है और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित है। राव नरबीर को जिताकर बादशाहपुर के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र को वह सभी सुविधाएं मिलें, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। विकास के एजेंडे पर जोर देते हुए अशोक यादव ने कहा बादशाहपुर को अब वह समय मिलने वाला है जब हर गांव और हर मोहल्ले में विकास की रोशनी पहुंचेगी। जनता में भी राव नरबीर के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। उनके समर्थक पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और चुनावी अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Comments are closed.