[post-views]

जनता भाजपा की विचारधारा से प्रभावित, फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : डॉ. रामवीर

6,380

गुरुग्राम, 15 सितम्बर (ब्यूरो) : गुरुग्राम भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामवीर गोस्वामी ने कहा कि गुरुग्राम की जनता भाजपा की विचारधारा और नीतियों से पूरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उनका असर गुरुग्राम की जनता पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जनता भाजपा के शासन में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट है और फिर से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में जो सुधार किए हैं, वे सभी के सामने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और राज्य को प्रगति की नई राह पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया है, और गुरुग्राम की जनता इस बात को भली-भांति समझती है। डॉ. गोस्वामी ने जनता से अपील की कि वे एक बार फिर से भाजपा को मौका दें ताकि प्रदेश में जारी विकास कार्यों को और गति दी जा सके। भाजपा की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन को देखते हुए डॉ. गोस्वामी का मानना है कि हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना तय है।

Comments are closed.