[post-views]

हरियाणा को भाजपा का नॉनस्टॉप संकल्प पत्र देगा ऊँची उड़ान : तेजपाल तंवर

0 3,483

गुरुग्राम, 20 सितम्बर (ब्यूरो) : सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी तेजपाल तंवर ने आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के नॉनस्टॉप संकल्प पत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र के जरिए हरियाणा वासियों को ऊँची उड़ान मिलेगी और राज्य के गरीब तथा मध्यम वर्ग के लिए इसमें विशेष घोषणाएं की गई हैं। तंवर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की दिशा और दशा बदल जाएगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। तेजपाल तंवर ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा हरियाणा के विकास और जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। यह संकल्प पत्र भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तंवर ने आगे कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा में विकास कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य हरियाणा को न केवल देश के अग्रणी राज्यों में लाना है, बल्कि यहां के प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली को भी बेहतर बनाना है। भाजपा की नीतियां राज्य को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाएंगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के कमल चिन्ह पर वोट देकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएं और हरियाणा के विकास में अपना योगदान दें। तंवर ने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताएगी और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी।

Leave A Reply