[post-views]

सड़कों के गहरे गड्ढे बदहाली के मुख्य गवाह, कांग्रेस बदलेगी हालात : वर्धन

0 3,285

गुरुग्राम, 22 सितम्बर (ब्यूरो) : गुरुग्राम भाजपा सरकार 10 साल में सडक़ों के गड्ढे नहीं भर पाई। फिर भी विकास की बड़ी बातें करके भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। बादशाहपुर विधानसभा में टूटी सडक़ों के गहरे गड्ढे इस बात के गवाह हैं कि यहां विकास नहीं दुर्गति पैदा हुई है। बादशाहपुर में गुडग़ांव शहर का काफी हिस्सा आता है। आज लोग भाजपा राज में बने गड्ढों से निकलकर कांग्रेस में भविष्य तलाश रहे हैं। यह कहना है कांग्रेस के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी वर्धन यादव। वर्धन यादव ने शनिवार को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-9ए, सेक्टर-10, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-10, पार्क व्यू सिटी-1, राइडर एस1 गेट उप्पल साउदैंड सेक्टर-49, शिशपाल विहार, द लीजेंड्स क्लब सेक्टर-48, एम2के औरा सेक्टर-47, मालिबू टाउन, सेक्टर-40 में जनसंपर्क करने पहुंचे। भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व में विकास कार्यों के नाम पर जनता को भ्रमित करने और भविष्य में क्षेत्र की कायापलट करने की बातों को जुमला बताते हुए वर्धन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक जुमलेबाज बैठे हैं। विकास के नाम पर जुमलेबाजी साफ नजर आती है। जिस बादशाहपुर ने भाजपा के नेता को हरियाणा के पीडब्ल्यूडी जैसा महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनवाने में भूमिका निभाई, आज उन्हें गड्ढे नजर नहीं आ रहे। चुनाव से पूर्व वे घर से निकलकर इन गड्ढों को भरवा देते तो समझ आता कि वे विकास के प्रति गंभीर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जनता अब भाजपा के नेताओं और उनकी नीयत को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। अब झांसे में आने की बजाय भाजपा को सत्ता से बाहर करने का इंतजार जनता कर रही है। वर्धन यादव ने दावे के साथ कहा कि आने वाली 5 अक्टूबर को मतदान के बाद 8 अक्टूबर को परिणामों के साथ ही बादशाहपुर समेत पूरे हरियाणा में कांग्रेस मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाने को तैयार होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बादशाहपुर को खून के आंसु रुलाने का काम भाजपा ने किया है। समस्याओं के समाधान की, मूलभूत सुविधाओं की कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। ना अफसरों ने कुछ सुनी और ना कुछ मंत्रियों ने कुछ सुनी। हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा का गौरव बादशाहपुर को मिला है, लेकिन यहां काम सबसे छोटी विधानसभा के बराबर भी नहीं हुए। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि सरकार ने जनता को ऑनलाइन सुविधाएं देने के नाम पर परेशान करने का काम किया है। प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र जैसे कागजों में जनता परेशान रहती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब दुविधाओं को दूर करके जनता को सहूलियत दी जाएगी। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदा विकास को प्रमुख माना है। कांग्रेस ने काम करके भी प्रचार नहीं किया और भाजपा बिना काम किए ही उनका प्रचार करती है। अगर प्रचार वाला पैसा विकास में लग जाए तो हरियाणा की सूरत बदल जाए। भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा की बात कहने वाली भाजपा की सरकार में ही खूब भ्रष्टाचार हुआ है।

Leave A Reply