[post-views]

विधायक बना तो पांच साल में क्षेत्र के बदहाल हालातो को बदल दूंगा : बीरू सरपंच

0 12,465

गुरुग्राम, 23 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बीर सिंह ऊर्फ बीरू सरपंच ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया और वह विधायक बने तो पांच साल में क्षेत्र के हालात बदल देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुने का नहीं, अपने लिए ईमानदार जनप्रतिनिधि और जनसेवक चुनने का है। बादशाहपुर का भविष्य तय करने का है। 15 साल से क्षेत्र जो अनदेखी झेलता आया है, उससे छुटकारा दिलाने का चुनाव है। जनता का समर्थन मिला तो वह व्यवस्था परिवर्तन कर बादशाहपुर की उम्मीदें और सपने पूरे करेंगे।

   उन्होंने बादशाहपुर के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया यहां से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने जनता को वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया है। बीरू अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। रविवार को कल सुबह ही बीरू का प्रचार अभियान शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर जनसभाएं की। जहां-जहां बीरू पहुंचे, लोगों ने उनका फूल मालाओं, पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। लोगों के स्वागत से गदगद बीरू ने लोगों के से मिल रहे मान-सम्मान को सूद समेत लौटाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। खेड़की दौला टोल की समय सीमा पूरी हो गई लेकिन पिछले सात आठ सालों से यहां अवैध वसूली की जा रही है। बादशाहपुर ड्रेन का निर्माण आज तक नहीं हुआ। विभिन्न प्रकार से टैक्स वसूली के बाद भी सरकारों ने जनता को सिवाय समस्याओं के कुछ नहीं दिया। यहां रहने वाले लोग, हाउस टैक्स,  प्रॉपर्टी टैक्स,  मेंटेनेंस टैक्स और न जाने कैसे कैसे टैक्स चुका रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें टूटी सड़कें, बजबजाते सीवर, चारों ओर पसरी गंदगी, जगह-जगह जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। यह चुनाव केवल विधायक चुने का नहीं है।  बादशाहपुर का भविष्य तय करने का है।

 बीरू बोले अब जनता आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है। जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद और सहयोग दिया तो वह साबित करेंगे एक जनसेवक क्या होता है। उन्होंने कहा कि वह पक्ष में रहे चाहे विपक्ष में रहें, लेकिन इतना भरोसा दिलाता हूं कि क्षेत्र में समस्याएं नहीं रहने दूंगा। हम गुरुग्राम और बादशाहपुर ही नहीं  पूरे हरियाणा में दिल्ली पंजाब का विकास मॉडल लागू करेंगे।

Leave A Reply