[post-views]

मैं और वर्धन डबल इंजन हैं, चंडीगढ़ पहुंचा दो : दीपेंद्र हुड्डा

4,425

गुरुग्राम, 28 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए चुनावी जनसभा में शनिवार देर रात रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। उन्होंने वर्धन यादव को बादशाहपुर का भविष्य बताते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने दोनों हाथ जोडक़र राम-राम जी से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रतिभावान युवा को प्रत्याशी बनाकर आपके बीच उतारा है। यह आपका बेटा है। चुनाव में इन्होंने धूम मचाई है, जिसकी हरियाणा में चर्चाएं हैं। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर ने ठाना है, हुड्डा सरकार को लाना है, वर्धन यादव को जिताना है। यह आवाज पूरे हरियाणा में जा रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरे हरियाणा से आप तक खबर पहुंच गई है कि सरकार कांग्रेस की बन रही है। पूरे हरियाणा में सिस्टम घुमा दिया है। मछली की आंख की तरह निशाना है। हमें चंडीगढ़ जाना है। हरियाणा के कोने-कोने से आ रही है। कांग्रेस सरकार आ रही है, हुड्डा साहब के नेतृत्व में भाजपा सरकार जा रही है। यही निशाना है। इस निशाने में चंडीगढ़ में आपकी सरकार बने, आपके हुड्डा साहब सीएम बनें। इस निशाने को साधने में दौलताबाद गांव का पूरा साथ मिलेगा तो मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद यह मौका आपके दरवाजे पर आया है। अगर चूके तो पीढिय़ों तक पछताना पड़ेगा। बीजेपी की सरकार में हरियाणा में यह हालात हो गए हैं कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बीजेपी की सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है। जो देश हरियाणा में खुशहाली का प्रतीक था, आज वही हरियाणा बेरोजगारी, नशे, अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर-एक बन गया है। कोई विकास का काम नहीं हुआ। दीपेंद्र हुड्डा ने मनोहर लाल खट्टर का नाम लते हुए कहा कि खट्टर साहब आपने कभी क्षेत्र की जनता का मान-सम्मान नहीं किया। ना काम किया ना सम्मान किया। काम बिगाड़ दिया। हर वर्ग का अपमान करने वाली सरकार साबित हुई। डबल इंजन की सरकार कहते थे, वह फेल हो गई। सारे डिब्बे छूट गए। इंजन भी अलग-अलग चल दिया। खट्टर-दुष्यंत फेल हो गए। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्धन यादव का हाथ पकड़ते हुए कहा कि यह डबल इंजन है, इसे चंडीगढ़ पहुंचा दो। नौजवानों को मौका दो। बादशाहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्र्धन यादव ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भावी सीएम कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव दौलताबाद में आए हैं। उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। हरियाणा में मुख्यमंत्री तो बहुत बने। समय समय पर उनके बच्चे राजनीति में भी आते रहे। मेरे जैसे साधारण परिवार के बच्चे को हरियाणा विधानसभा भेजने के लिए चुनाव लडऩे का अवसर दीपेंद्र हुड्डा की वजह से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 30-40 साल तक दीपेंद्र हुड्डा की टीम का सदस्य बनकर काम करना चाहता हूं। आप सबके आशीर्वाद से विधानसभा पहुंचकर काम करूंगा। किसी को नाराज नहीं करूंगा। उन्होंने एक बार फिर से राव धर्मपाल का स्मरण करते हुए कहा कि उनका भी चुनाव जनता ने लड़ा था और आज मेरा चुनाव भी जनता लड़ रही है। यह चुनाव 36 बिरादरी का है। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि-जहां हर सर झुक जाए, वही मंदिर है। जहां हर नदी समा जाए वही समुंद्र है। यूं तो जीवन में युद्ध बहुत है, पर जो हर जंग को जीत जाए वही दीपेंद्र जैसा सिंकदर है।

Comments are closed.