[post-views]

बादशाहपुर को जलभराव की समस्या से दिलवाएंगे छुटकारा : बीरू सरपंच

0 3,452

 गुरुग्राम, 1 अक्तूबर (ब्यूरो) : नाहरपुर में व्याप्त समस्याओं का वर्षों से निदान नहीं हुआ है। यहां वर्षा के मौसम में पानी भरने की समस्या से मैं अच्छी तरह से अवगत हूं। प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद नाहरपुर के साथ पूरे बादशाहपुर क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का तेजी से निदान कराया जाएगा। आप लोग आप आदमी पार्टी की सरकार बना दो, अगले वर्ष वर्षा के मौसम से पहले पानी निकासी की समस्या का समाधान जरुर करा दिया जाएगा। उक्त बातें बादशाहपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बीर सिंह राणा (बीरू सरपंच) ने सोमवार को उस समय कहीं जब वे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरान कर आयोजित जनसभाओं में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। बीरू सरपंच ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कॉलोनियों में सीवर की समस्या वर्षों से बनी हुई है। भाजपा की सरकार ने दस साल में कोई काम नहीं किया। इस सरकार में नगर निगम अधिकारियों की मौज रही है। पूरे दस साल इन अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहा, यही कारण रहा कि अधिकारियों ने जनता की नहीं सुनी और और अपनी मनमानी करते रहे। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इस बात से भली भांति अवगत है कि हरियाणा में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों की मौज रही है। बीरू सरपंच ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान भी यहां की जम कर अनदेखी की गई। बीरू सरपंच में कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद अकेले बादशाहपुर क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे गुरुग्राम में विकास के कार्य किए जाएंगे। हरियाणा सरकार जिन कॉलोनियों को अवैध कहती रही है और लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही, उन कॉलोनियों में सीवर, बिजली, पानी की सुविधा तुरंत दिलाई जाएगी। उन्होंने ने कहा कि आज गुरुग्राम समेत प्रदेश में मंहगी बिजली है और कॉलोनियों, गांव में बिजली की सप्लाई 24 घण्टे नहीं दी जा रही है। बीरू सरपंच ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की है कि इस बार प्रदेश सरकार में आम आदमी पार्टी का सांझा रहेगा और हरियाणा में 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। लोगों के बकाया बिलों को माफ किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के प्रबंध किए जाएंगे। प्रदेश में अच्छे सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे,जिनमें मुफ्त इलाज दिया जाएगा। मरीजों को सभी मुफ्त दवा देने के साथ, जिन आॅपरेशन को कराने में लाखों रुपये का खर्च आता है वह सभी आॅपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इन सबका लाभ गुरुग्राम और बदशाहपुर के लोगों को अधिक होगा। बीरू सरपंच ने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। आप लोगों ने देखा है आप पार्टी के नेताओं ने दिल्ली, पंजाब में सरकार बनाने के बाद उन सभी घोषणाओं को पूरा किया जो चुनाव से पहले की गई थी। आज आप पार्टी लोगों के लिए एक नई आशा है।  गुजरात मे आप पार्टी बढ़ रही है और भाजपा का जनाधार कम हो रहा है। क्योंकि लोगों को सच्चाई पता चल गई। भाजपा चुनाव से पहले बड़ी बड़ी घोषणएां करती है लेकिन उसपर काम नहीं करती। आज हरियाणा में भाजपा घोषणा कर रही है लेकिन यह पूरी नहीं होगी, अगर घोषणाएं पूरी होती,तो दस साल काम क्यों नहीं किया। 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाकर आप पार्टी को जिताने का काम कर दो। फिर पांच साल हम आपका काम करेंगे। सरकार बनने के बाद हर गांव, सेक्टर, सोसायटी, कॉलोनी में ही लोगों की शिकायतें सुनी जाएगी। आपको बार बार नगर निगम, जिला प्रशासन कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। एक बार जाने से अधिकारी सुनवाई करेंगे।

Leave A Reply