[post-views]

बादशाहपुर में 8 अक्टूबर को मनेगा वर्धन जीत का जश्न : कृष्ण यादव

0 4,564

 गुरुग्राम, 1 अक्तूबर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव की सरलता, दूरदर्शिता और कर्मठता ने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यह कहना वर्धन यादव समर्थक कृष्ण यादव का है। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव ने अपने व्यवहार, सोच और कार्यों से गांव-गांव और शहर-शहर में एक सकारात्मक माहौल बना लिया है और 8 अक्तूबर को उनकी जीत का जश्न मनाया जाएगा। कृष्ण यादव ने कहा कि वर्धन यादव ने क्षेत्र में अपनी मेहनत और निष्ठा से लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी दूरदर्शी सोच और हर किसी की मदद के लिए तत्पर रहने की भावना ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यवसायियों सहित सभी वर्गों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि अब हर गांव और हर शहर में वर्धन यादव के समर्थन में माहौल बन चुका है और लोग उन्हें अपना नेता मानकर खुलकर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव ने बादशाहपुर में हर व्यक्ति की समस्या को समझा और उसका समाधान करने की कोशिश की। उनकी योजनाएं और नीतियां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित हैं, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। वर्धन यादव की सरलता और कर्मठता ने जनता के बीच एक सशक्त नेता की छवि बनाई है, जो क्षेत्र के विकास को लेकर पूरी तरह से समर्पित है। कृष्ण यादव ने कहा कि 8 अक्तूबर को क्षेत्र की जनता वर्धन यादव की जीत का जश्न मनाएगी, क्योंकि उन्होंने हर वर्ग के दिलों में अपनी जगह बना ली है। जनता का विश्वास और समर्थन उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ का बटन दबाकर वर्धन यादव को अपना आशीर्वाद दें और क्षेत्र के विकास में योगदान दें। कृष्ण यादव ने विश्वास जताया कि वर्धन यादव की जीत से बादशाहपुर को एक नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी, और यह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मामले में अग्रणी बनेगा। वर्धन यादव का नेतृत्व बादशाहपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और उनकी जीत का जश्न पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Leave A Reply